फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Laborer dies after falling while putting linter in a house under construction

Hathras News: निर्माणाधीन मकान में लिंटर डालते समय गिरने से मजदूर की मौत

Thu, 06 Feb 2025 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 06 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after falling while putting linter in a house under construction
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के परसारा में बुधवार को निर्माणाधीन मकान का लिंटर डालते समय छत से गिरने से मजदूर की मौत हो गई। चिकित्सक ने जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव तिपरस निवासी जितेंद्र (35) पुत्र भुल्लन सिंह कुशवाहा बेलदारी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। इन-दिनों वह गांव परसारा निवासी जल सिंह के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहे थे। बुधवार को निर्माणाधीन मकान में लिंटर पड़ना था। लिंटर डालते समय अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आवाज सुनकर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीण उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

बूढ़े माता-पिता से छिन गया बुढ़ापे का सहारा

मृतक जितेंद्र भुल्लन सिंह और उनकी पत्नी सावित्री देवी के इकलौते बेटे थे। भुल्लन सिंह भी मजदूरी करते हैं। हादसे में जितेंद्र की मौत से उनके बुजुर्ग माता-पिता से बुढ़ापे का सहारा छिन गया। जितेंद्र की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed