Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Laborer committed suicide by hanging himself

Hathras News: मजदूर ने फंदे पर लटककर की खुदकुशी, डेढ़ साल पहले छोड़कर चली गई थी पत्नी

Sat, 14 Jun 2025 10:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 14 Jun 2025 10:53 PM IST
सार

युवक की पत्नी करीब डेढ़ साल पहले उसे छोड़कर चली गई है। उस पर कोई संतान नहीं है। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि मृतक नशे का आदी था।

विज्ञापन
Laborer committed suicide by hanging himself
खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदपा क्षेत्र के गांव चितावर में एक युवक ने 13 जून की रात को घर में फंदे पर लटकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने राकेश (40) पुत्र महावीर सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


राकेश रोजाना की तरह मजदूरी करके अपने घर पर शाम को पहुंचा था। खाना खाकर वह कमरे में सोने चला गया। दूसरे दिन सुबह परिजन जब कमरे में उसे जगाने पहुंचे तो कमरे में उसका शव फंदे पर लटका मिला। यह देख वह दंग रह गए। मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया है कि युवक की पत्नी करीब डेढ़ साल पहले उसे छोड़कर चली गई है। उस पर कोई संतान नहीं है। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed