फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   kisan samman nidhi should increase

किसान सम्मान निधि की राशि छह हजार से ज्यादा की जाए

Thu, 21 May 2020 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
kisan samman nidhi should increase
ऋषि जायसवाल। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

लंबे समय से लागू लॉक डाउन ने सभी वर्गों को प्रभावित किया है, देश की आर्थिक गतिविधियों को काफी पीछे कर दिया है, लेकिन हम सभी देश वासी एकजुट होकर स्वदेशी उत्पादन व प्रयोग से जल्दी ही आत्मनिर्भर बनेंगे।

यह विचार राष्ट्रीय कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य ऋषि जायसवाल ने व्यक्त किए। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार के निर्देश पर राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों के तहत बाजार खोलने की घोषणा का पालन व्यापारियों, ग्राहकों को करना चाहिए। सभी को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए। केन्द्र सरकार द्वारा बीस लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा से समाज के सभी वर्गों को पुन: आत्मनिर्भर व स्वावलंबी के दूरगामी परिणाम भी प्राप्त होंगे। केवल योजनाओ को समझने व क्रियांन्वित करने की आवश्यकता है, भारत के किसान भाइयों के लिए केन्द्र सरकार द्वारा कुल पांच लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा से निश्चत ही किसानी खेती को आत्मनिर्भर बनाने व निर्यात के अवसर बढ़ेंगे। इस लॉकडाउन के दौरान किसानों को अपनी फसलों का वाजिव मूल्य नहीं मिला, इससे किसानों के आर्थिक नुकसान को देखते हुए किसानो को सीधे नगदी सहायता की जानी चाहिए। भारतीय किसान संघ की स्पष्ट सोच है कि किसान सम्मान निधि की धनराशि 6000 से ज्यादा की जाए। इसके लिए उन्होने केंद्र व राज्य सरकार को पत्राचार किया है। प्रवासी मजदूर भाईयों को स्थानीय स्तर पर ही लघु एवं कुटीर उद्योगों के माध्यम से रोजगार की व्यवस्था के लिये प्रवासियों की सूची के लिए जिलाधिकारी हाथरस से वार्ता हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed