फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Kidnapped children sold in Delhi freed

Hathras News: दिल्ली में बेचे गए अगवा बच्चे कराए मुक्त, महिला गिरफ्तार, बच्चा चोर गिरोह की है सदस्य

Fri, 20 Jun 2025 10:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 20 Jun 2025 10:08 PM IST
सार

यह गिरोह निसंतान दंपती को निशाना बनाता था और अगवा बच्चों के फर्जी मां-बाप खड़े कर उनका गोदनामा करा देता था। इसकी एवज में पांच लाख रुपये तक यह गिरोह लेता था। पुलिस के अनुसार गिरोह का नेटवर्क झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली , लखनऊ, आंध्रप्रदेश तक फैला हुआ है।

विज्ञापन
Kidnapped children sold in Delhi freed
अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह की महिला सदस्य - फोटो : पुलिस

विस्तार

दिल्ली में बेचे गए दो अगवा बच्चों को हाथरस पुलिस ने विकासपुरी से मुक्त करा लिया है। इन बच्चों को बेचने वाली सोनिया नाम की एक महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला द्वारिकापुरी दिल्ली की रहने वाली है और स्पा सेंटर पर काम करती है। पुलिस ने अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह के नेटवर्क का खुलासा उस महिला को रिमांड पर लेकर किया है जो हाथरस में 9 मई को हुए कविश अपहरण कांड में गिरफ्तार हुई थी। बच्चों को बाल कल्याण समिति को सुपुर्द किया गया है।

विज्ञापन


एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा के अनुसार यह गिरोह निसंतान दंपती को निशाना बनाता था और अगवा बच्चों के फर्जी मां-बाप खड़े कर उनका गोदनामा करा देता था। इसकी एवज में पांच लाख रुपये तक यह गिरोह लेता था। पुलिस के अनुसार गिरोह का नेटवर्क झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली , लखनऊ, आंध्रप्रदेश तक फैला हुआ है। व्हाट्सएप ग्रुप पर अगवा बच्चों की उम्र, लड़का है या लड़की इसकी जानकारी दी जाती और उसके बाद गिरोह के सदस्य ऐसे निसंतान दंपती की तलाश में जुट जाते थे, जो उन्हें खरीद सके।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि गत 9 मई को जागेश्वर कॉलोनी के रहने वाले सत्यप्रकाश गोस्वामी ने थाने पर सूचना दी थी कि उसका नाती कविश (4) घर के बाहर से खेलते समय लापता हो गया है। पुलिस ने जांच शुरू की तो यह मामला अपहरण का निकला। इस घटना के खुलासे के लिए एसपी अशोक कुमार और सीओ सिटी की निगरानी में पुलिस की चार टीम बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 मई को पुलिस ने आंध्र प्रदेश के विजयवाडा से अगवा बालक कविश के साथ जागेश्वर कॉलोनी हाथरस निवासी मोनू पाठक, उसकी पत्नी नेहा पाठक, आंध्र प्रदेश के जिला कड़प्पा निवासी मैद्दी पाटला राघवेंद्र, उसकी पत्नी सुब्बा लक्ष्मी को गिरफ्तार किया था। बाद में पुलिस ने इनसे हुई पूछताछ के बाद वोडेडा मल्लिकार्जुन राव, राजेश गुप्ता उर्फ उमेश व आरोपी मधु निवासी को गोला डेयरी कुतुब बिहार द्वारिकापुरी दिल्ली को गिरफ्तार किया। मधुरानी को पुलिस ने शुक्रवार को रिमांड पर लेकर पूछताछ की और विकासपुरी दिल्ली में दबिश देकर बेचे गए दो बच्चों और सोनिया को लेकर पुलिस हाथरस आई। सोनिया इस गिरोह की सदस्य है और उसने ही इन दोनों बच्चों को बेचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed