फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Kanwariyas got angry after their friend got injured due to car collision

Hathras News: कार की टक्कर से साथी के घायल होने पर भड़के कांवड़िये, लगाया जाम, किया हंगामा

Mon, 05 Aug 2024 05:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Mon, 05 Aug 2024 05:48 AM IST
सार

जैसे ही कांवड़िये आगरा रोड पुलिस चौकी के निकट पहुंचे। तभी उनके बाइक सवार साथी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कांवड़िया घायल हो गया।गुस्साए कांवड़ियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आगरा रोड पुलिस चौकी के सामने जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Kanwariyas got angry after their friend got injured due to car collision
आगरा रोड पर जाम लगा रहे कांवड़ियों को समक्षाते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के आगरा रोड स्थित पुलिस चौकी के सामने 4 अगस्त देर रात कांवड़ियों के साथ चल रहे बाइक सवार को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार घायल हो गया। गुस्साए कांवड़ियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर आगरा मार्ग पर जाम लगा दिया। देर रात तक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी कांवड़ियों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन


4 अगस्त की देर रात कांवड़ियों का एक जत्था आगरा रोड से सादाबाद की ओर निकल रहा था। जैसे ही कांवड़िये आगरा रोड पुलिस चौकी के निकट पहुंचे। तभी उनके बाइक सवार साथी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कांवड़िया घायल हो गया। कांवड़ियों ने कार सवार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। मारपीट में कांवड़ियों के साथी शिवनारायण चौहान, तनवीर, कौशल और राहुल चौहान निवासीगण गढ़ी नौकस थाना सादाबाद चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन

हंगामा करते कांवड़िए
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए कांवड़ियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आगरा रोड पुलिस चौकी के सामने जाम लगा दिया। उनकी मांग थी कि टक्कर मारने वाले कार सवार को पकड़ा जाए। बताया जाता है कि कार सवार शहर के अहियापुर का निवासी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। हंगामे की सूचना पर कई थानों का पुलिस बल, एएसपी अशोक कुमार और सीओ सिटी रामप्रवेश राय मौके पर पहुंच गए। देर रात तक जाम लगा हुआ था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कांवड़ियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे थे। कांवड़ियों की तरफ से तहरीर ली जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed