{"_id":"68603ed81fb4f35a980462fc","slug":"kalpitas-mother-said-accused-gulshan-is-misleading-the-police-hathras-news-c-56-1-sali1016-133737-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कल्पिता की मां बोली, पुलिस को गुमराह कर रहा है हत्यारोपी गुलशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कल्पिता की मां बोली, पुलिस को गुमराह कर रहा है हत्यारोपी गुलशन
Sun, 29 Jun 2025 12:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
डीएम के चालक की बेटी की हत्या में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कल्पिता की मां उर्मिला ने शुक्रवार को मीडिया से बात की और कहा कि हत्यारोपी गुलशन झूठ बोल रहा है। उसके प्रेम संबंध उनकी बेटी से नहीं, बल्कि बेटे की पत्नी ज्योति से थे। उन्होंने साक्ष्य के तौर पर दोनों के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मीडिया को सौंपी है।
गत 14 जून की शाम 7.30 बजे डीएम के चालक राकेश शर्मा की बेटी कल्पिता शर्मा की सादाबाद निवासी गुलशन भारद्वाज और उसके साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गिरफ्तारी के बाद गुलशन ने दावा किया था कि उसके और कल्पिता के पांच साल से प्रेम संबंध थे।
गुलशन के इस बयान के बाद मृतका की मां उर्मिला ने एक ऑडियो मीडिया को दी है। इसमें एक महिला और एक युवक आपस में बातचीत कर रहे है। इस ऑडियो में महिला अपने पति को छोड़कर युवक से शादी करने की बात कर रही है। महिला बार-बार अपने परिवार को सुरक्षित करने की बात करते हुए उसे थाना मुरसान बुला रही है। बातचीत में किसी श्याम नाम के व्यक्ति का भी जिक्र हो रहा है। मगर युवक थाने आने से मना कर रहा है। यह ऑडियो करीब 21 मिनट का है। कल्पिता की मां का दावा है कि यह ऑडियो उसकी पुत्रवधू ज्योति और गुलशन की है।