{"_id":"65c3ccbecb92f66bbd08041b","slug":"kalash-yatra-started-before-shrimad-bhagwat-katha-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जरेरा में शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा, पहले दिन निकली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जरेरा में शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा, पहले दिन निकली कलश यात्रा
Thu, 08 Feb 2024 12:02 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:02 AM IST
सार
हाथरस में पुरदिलनगर के जरेरा में नारायण धाम मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का गांव में जगह-जगह पुष्प बरसा कर ग्राम वासियों ने स्वागत किया। यात्रा के दौरान मधुर भजनों की धुन पर लोग झूमते हुए नजर आए।
विज्ञापन
कलश यात्रा
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में पुरदिलनगर के जरेरा में नारायण धाम मंदिर पर शास्त्री जी गोपाल दास महाराज वृंदावन धाम के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व गांव में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का गांव में जगह-जगह पुष्प बरसा कर ग्राम वासियों ने स्वागत किया। यात्रा के दौरान मधुर भजनों की धुन पर लोग झूमते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में भ्रमण करते हुए नारायण धाम मंदिर पर कलश यात्रा का समापन हुआ। कलश यात्रा के समापन पर कथा आयोजकों के द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया। उसके बाद कथा प्रारंभ की गई। श्रीमद्भागवत कथा में परीक्षित अनमोल कौशिक, ट्रस्ट के धर्मेंद्र कौशिक, रामनिवास कौशिक, यतेंद्र कौशिक, सुरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार शर्मा, दिनेश शर्मा, प्रेम शंकर शर्मा, मोहित शर्मा, गौरीशंकर शर्मा, महेश चंद्र, छोटू पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन