{"_id":"5d126c238ebc3e3cc6675f29","slug":"just-beat-the-owner-cut-the-nose-from-the-shovel","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस मालिक को पीटा, फावड़े से नाक काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस मालिक को पीटा, फावड़े से नाक काटी
Wed, 26 Jun 2019 12:33 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवारों के हमले में घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ। जलेसर रोड स्थित रेलवे अंडरपास से आगे सोमवार की रात को नौ बजे मस्जिद के निकट बरात लेकर जा रही बस से बाइक के टकराने के बाद बाइक सवार तीन युवकों ने बस मालिक को बस से नीचे उतार कर बुरी तरह पीटा। उसकी नाक पर फावड़े का प्रहार किया, जिससे नाक कट गई। युवक गंभीर घायल हो गया। सीएचसी से घायल को हाथरस रेफर कर दिया गया है। प्रकरण को लेकर पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है।
अलीगढ़ जिले के अकराबाद निवासी अजय कुमार पुत्र अनार सिंह सोमवार की रात को अपनी प्राइवेट बस में बरात लेकर जलेसर की तरफ जा रहा था। रात्रि लगभग नौ बजे जलेसर रोड पर मस्जिद के निकट बस से बाइक सवार टकरा गया, जिससे बाइक गिर गई। बाइक चला रहे तीन युवक इससे इतने क्रोधित हो गए कि उन्होंने बस स्वामी अजय कुमार को बस से उतार लिया और गाली-गलौज की। अजय ने कहा कि चोट लगी है तो इलाज करा दिया जाएगा। गलती आपकी है।
इस पर बाइक सवार और ज्यादा उत्तेजित हो गए। इन लोगों ने अजय को पीटना शुरू कर दिया। एक व्यक्ति फावड़ा लेकर जा रहा था। उससे फावड़ा छीन कर अजय की नाक पर मार दिया, जिससे अजय की नाक कट गई और खून बहने लगा। तत्काल अजय को सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे हाथरस रेफर कर दिया गया। मामले की रिपोर्ट नाजिम पुत्र गुर्जीत एवं दो अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने मौके से नाजिम को गिरफ्तार लिया है।