{"_id":"5d223dcc8ebc3e6cc2268c02","slug":"june-has-not-yet-been-laid-off-roads-hathras-news-ali2077636151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीत गया जून अभी तक गढ्ढा मुक्त नहीं हुई सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीत गया जून अभी तक गढ्ढा मुक्त नहीं हुई सड़कें
विज्ञापन
समय पूरा होने के बाद भी गड्ढा मुक्त नहीं हुई सड़कें
हिचकोलों भरा सफर तय कर रहे लोग, कई सड़कों का शासन से नहीं आया बजट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जून के अंत तक जिले की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त होनी थी, लेकिन अभी तक अधिकांश सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हुई है। इस कारण लोग हिचकोलों भरी राह तय कर रहे हैं। बारिश में इन सड़कों पर पानी भर जाता है और इसकी वजह से दुर्घटना की आशंका रहती है। जिले की नौ सड़कों का शासन से अभी बजट नहीं आया है। लोनिवि के अधिकारी बजट का इंतजार कर रहे हैं।
आचार संहिता लगने से पूर्व आनन फानन में जिले की 111 सड़कों के जीर्णोद्धार कार्य का जनप्रतिनिधियों ने शिलान्यास किया था। जून के अंत तक सड़कों को दुरुस्त करने की समय अवधि तय की गई थी। अब जून बीत गया है लेकिन जिले की अधिकांश सड़कें अभी तक गड्ढा मुक्त नहीं हुई है। इस कारण लोग मुश्किलों के बीच डगर तय कर रहे हैं।
एनएच घोषित होने पर मथुरा बरेली मार्ग पर नहीं लोनिवि नहीं करा रहा काम
मथुरा बरेली मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित हो गया है। इस कारण इस मार्ग पर लोनिवि काम नहीं कर रहा है। इस मार्ग पर 18 किमी में दुरुस्त करने के साथ चौड़ीकरण का काम होना था। एनएचआई में रोड जाने के कारण इसका पैसा भी वापस हो गया है। हालांकि इसी मार्ग पर सबसे ज्यादा गड्ढे हैं। तब भी एनएचएआई ध्यान नहीं दे रहा है। खास बात यह है कि लोनिवि को अभी तक शासन से नौ सड़कों का बजट नहीं मिला है। इस कारण भी सड़क मरम्मती का काम रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। बाकी पांच करोड़ रुपये की लागत से 110 सड़कों के मरम्मत का काम अंतिम चरण में चल रहा है। इस मामले में लोनिवि के एई जेसी अग्रवाल का कहना है कि मथुरा बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित हो गया है। नौ सड़कों का बजट आना अभी बाकी है। अन्य मार्गों पर सड़क मरम्मत का काम अंतिम चरण में चल रहा है।