{"_id":"69deaded1058617c1603cf32","slug":"jogiya-pond-will-be-renovated-at-a-cost-of-6321-lakh-hathras-news-c-56-1-hts1003-147192-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जोगिया की पोखर 63.21 लाख से संवारी जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जोगिया की पोखर 63.21 लाख से संवारी जाएगी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
शहर में जल स्रोतों के संरक्षण और सुंदरीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगर पालिका परिषद वार्ड नंबर 09 गांव जोगिया स्थित एक पोखर के सुंदरीकरण कराएगी। इसका प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। इस परियोजना पर कुल 63.21 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन स्तर से योजना को मंजूरी मिलने के साथ ही 31.60 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।
इस धनराशि से पोखर के आसपास साफ-सफाई, पक्का घाट निर्माण, सुंदरीकरण और आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सुंदरीकरण के बाद यह पोखर न केवल जल संरक्षण में सहायक होगी, बल्कि क्षेत्र के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बनेगी। इससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह का कहना है कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराया जाएगा, ताकि निर्धारित समय में परियोजना को पूरा किया जा सके।