{"_id":"6a08cee85a7a2d263b0a5855","slug":"job-opportunities-in-saudi-arabia-and-germany-apply-now-hathras-news-c-56-1-sali1016-148639-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सऊदी अरब-जर्मनी में रोजगार का मौका, करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सऊदी अरब-जर्मनी में रोजगार का मौका, करें आवेदन
Sun, 17 May 2026 01:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 17 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Samvad
रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से युवाओं को अब विदेशों में नौकरी के अवसर भी मिलने लगे हैं। जिला सेवायोजन कार्यालय ने सऊदी अरब और जर्मनी में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए युवाओं से आवेदन मांगे हैं।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब में फैब्रिकेशन सुपरवाइजर, मैकेनिकल हेल्पर्स, सीएस वेल्डर्स, पाइप फैब्रिकेटर्स, स्ट्रक्चरल फैब्रिकेटर्स, मैकेनिकल टेक्नीशियन, फैब्रिकेशन फोरमैन और मैकेनिकल फिटर समेत कई पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को अंग्रेजी के साथ संबंधित देश की भाषा का ज्ञान होना जरूरी है।
इसके अलावा जर्मनी में नर्सिंग क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। यहां अस्पताल, क्लीनिक और केयर होम में बीएससी नर्सिंग व जीएनएम पास फ्रेशर और अनुभवी अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों की आयु 20 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 2.25 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके लिए अंग्रेजी के साथ जर्मन भाषा के बी-2 स्तर का ज्ञान अनिवार्य है। संवाद