{"_id":"606a07778ebc3e591d013cf7","slug":"jila-panchayat-ward-14-become-hot-seat-hathras-news-ali2602968152","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत का वार्ड 14 बना हॉट सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत का वार्ड 14 बना हॉट सीट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिला पंचायत सदस्य के वार्ड संख्या 14 में प्रत्याशियों के उतरने के साथ ही जिले का सियासी माहौल गरम हो गया है। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय के वार्ड नंबर 14 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल करने के बाद भाजपा की ओर से समर्थित प्रत्याशी ऋतु उपाध्याय ने भी रविवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं भारतीय खाद्य निगम के सदस्य अविन शर्मा की पत्नी क्षमा शर्मा ने भी वार्ड संख्या 14 से निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में नामांकन दाखिल किया है। इन पर्चों के भरे जाने के साथ ही भाजपा में भी बगावत की बू आना शुरू हो गई है।
जिला पंचायत के वार्ड संख्या 14 से भाजपा ने पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय की पत्नी ऋतु उपाध्याय को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि इसी वार्ड से उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। अब भारतीय खाद्य निगम के सदस्य की पत्नी क्षमा शर्मा ने भी इस वार्ड से अपना नामांकन दाखिल कर इस वार्ड के चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। यह तीनों ही प्रत्याशी भाजपा नेताओं के परिवारों से ताल्लुक रखती हैं। अब भाजपा समर्थक भी इस असमंजस में हैं कि किस प्रत्याशी को समर्थन दिया जाए।