फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Jholachap Kratre cast in the lives of the innocent

झोलाछाप ने ख्ातरे में डाली मासूम की जान

Tue, 09 Aug 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Tue, 09 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Jholachap Kratre cast in the lives of the innocent
Jholachap - फोटो : amar ujala
कांशीराम टाउनशिप में रहने वाले एक तीन साल के मासूम की झोलाछाप चिकित्सक के इलाज से हालत गंभीर हो गई। झोलाछाप डाक्टर के इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद ही बच्चे के शरीर में छाले पड़ गए।
विज्ञापन


एक माह से बच्चे का अलीगढ़ में इलाज चल रहा है। सोमवार को बच्चे के पिता ने सीएमओ को डाक्टर के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। सुभाष चंद्र पुत्र शिशुपाल के मुताबिक एक महीने पहले उसके बेटे कान्हा को बुखार आया था। वह पास ही मौजूद निजी चिकित्सक के पास इलाज के लिए ले गया।
विज्ञापन


झोलाछाप डाक्टर ने उसके बच्चे को इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगते ही बच्चे की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। शरीर पर छाले पड़ गए। वह बच्चे को इलाज के लिए एक एमबीबीएस डाक्टर के पास ले गए। डाक्टर ने बताया कि बच्चे को गलत इंजेक्शन लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष चंद्र ने कहा कि वह मजदूर है। गरीब है। एक महीने से बच्चे का अलीगढ़ में उपचार करा रहा है। सारी जमा पूंजी इलाज में खर्च हो चुकी है। सीएमओ डा. रामवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। कमेटी बनाकर आरोपी झोलाछाप के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed