{"_id":"6a836b6a1416deaacc0dfc7e","slug":"jewelry-purchases-have-risen-amid-signs-of-a-surge-in-gold-and-silver-prices-hathras-news-c-56-1-hts1003-152925-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सोना-चांदी के दामों में तेजी की आहट से बढ़ी गहनों की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सोना-चांदी के दामों में तेजी की आहट से बढ़ी गहनों की खरीदारी
Tue, 18 Aug 2026 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
शहर के एक ज्वेलर्स के यहां आभूषण पसंद करतीं ग्राहक। संवाद
- फोटो : Samvad
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आ रहे उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में सोना और चांदी की कीमतों में और बड़ा उछाल आने की संभावना जताई जा रही है। इसके मद्देनजर ग्राहक आगामी त्योहार और शादियों के लिए अभी से ही आभूषणों की एडवांस खरीदारी और बुकिंग कराने में जुट गए हैं।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार बीते एक महीने में सोने के भाव में निचले स्तर से लगभग 10 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी तेजी देखी गई है, जिसके बाद इसके भाव करीब 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच चुके हैं। व्यापारियों का अनुमान है कि त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने से सोने के दामों में आगे भी 10 हजार से लेकर 30 हजार रुपये तक की और तेजी आ सकती है।
दूसरी ओर चांदी के दामों में भी जोरदार तेजी का रुख बना हुआ है। पिछले एक माह में चांदी अपने निचले स्तर से करीब 16 हजार रुपये प्रति किलोग्राम उछलकर लगभग 2.37 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच चुकी है। आगामी दिनों में चांदी के भाव में 50 हजार रुपये तक के बड़े उछाल की उम्मीद जताई जा रही है। दामों में लगातार हो रही इस बढ़ोतरी का असर सराफा बाजारों में साफ देखने को मिल रहा है। जो ग्राहक अगले महीने या दीपावली-लगन के समय खरीदारी करने की योजना बना रहे थे, वे भी बाजार में तेजी के रुख को देखते हुए अभी से ही जेवरों के ऑर्डर दे रहे हैं और बुकिंग पक्की कर रहे हैं।
विज्ञापन
दामों में जिस तरह की तेजी का रुझान बना हुआ है, उसे देखते हुए ग्राहक आगे नुकसान से बचने के लिए अभी से आभूषणों की एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। आने वाले हफ्तों में सोने के दामों में और इजाफा होना तय है।
-सुधीर जैन, सराफा कारोबारी।
जो ग्राहक त्योहारों या शादियों के लिए खरीदारी को टाल रहे थे, वे अब समझदारी दिखाते हुए मौजूदा रेट पर ही आभूषण बुक करा रहे हैं, ताकि भविष्य की संभावित महंगाई से बचा जा सके।
-दीपेश अग्रवाल, सराफा कारोबारी