फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Jewellery and cash worth lakhs stolen from house

Hathras News: मकान से लाखों के गहने-नकदी चोरी

Fri, 22 Aug 2025 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 22 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth lakhs stolen from house
सादाबाद में चोरों द्वारा उखाड़ी गई जाली। संवाद - फोटो : Samvad
गांव समदपुर स्थित एक मकान से चोर लाखों रुपये के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। तहरीर देकर गांव समदपुर निवासी पप्पू सिंह ने बताया कि 20 व 21 अगस्त की मध्य रात्रि अज्ञात चोर छत से होते हुए उनके घर में घुस आए। चोर घर के अंदर रखे बक्से को उठाकर ले गए और उसके अंदर से चार सोने की चूड़ी, दो सोेने के पैंडल, दो सोने की अंगूठी, बच्चों के सोने के ओम, तीन नथिनी, कौंधनी, चांदी की रेशम की पट्टी, हथफूल, लौंग, कुंडल के अलावा 52 हजार रुपये की नकदी ले गए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और घटना की जांच पड़ताल की। संवाद
विज्ञापन




सब्जी विक्रेताओं की दुकान से हजारों की चोरी
सादाबाद। नगर के मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी में भी अज्ञात चोरों ने कई सब्जी की दुकानों में हाथ साफ कर दिया। चोर दुकानों से हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सब्जी विक्रेता जमालुद्दीन, मुकेश, उदयवीर सिंह, रामबाबू, मुन्ना, शब्बीर, लक्ष्मीनारायण, रामवीर, आरिफ आदि की सब्जी की दुकान व जालीनुमा टटिया को काटकर चोर गल्ले में रखी हजारों रुपये की खेरीज, मोबाइल का चार्जर व अन्य सामान ले गए। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि उनकी दुकानों व स्टॉल पर कई बार चोरी हो चुकी है। पुलिस-प्रशासन को सब्जी मंडी में गश्त बढ़ानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed