फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Jawahar Park underwent improvements worth Rs 19 crore, but everything deteriorated due to lack of maintenance

Hathras News: जवाहर पार्क में 19 करोड़ से सुधार हुआ..देखरेख के अभाव में सब बिगड़ा

Mon, 08 Jun 2026 02:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Jawahar Park underwent improvements worth Rs 19 crore, but everything deteriorated due to lack of maintenance
जवाहर पार्क में संवाद कार्यक्रम में संबो​धित करते विवेक बगाई। - फोटो : samvad
स्मार्ट सिटी के तहत 19 करोड़ रुपये की लागत से संवारे गए जवाहर पार्क की देखरेख के अभाव में हालत फिर खराब हो रही है। रविवार सुबह अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में लोगों ने इस पर नाराजगी जताई। पर्यावरण दिवस के मौके पर ''आओ पार्क संवारें'' अभियान के तहत यह संवाद हुआ।
विज्ञापन






पार्क में नियमित टहलने आने वाले लोगों ने बदहाल व्यवस्थाओं पर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने विभिन्न समस्याओं को विस्तार से बताया। लोगों ने गंदगी की समस्या को प्रमुखता से उठाया। बैठने के पर्याप्त इंतजाम न होने की शिकायत भी रखी गई। पौधों को नियमित रूप से पानी नहीं दिया जाता है। हाल ही में बने वॉकिंग ट्रैक में भी गड्ढे हो गए हैं। पार्क का शौचालय भी अक्सर गंदा रहता है।
विज्ञापन



प्रमुख शिकायतें और जन आक्रोश
संवाद में लोगों ने कहा कि कुछ लोग स्वयं भी सफाई में सहयोग नहीं करते हैं। ऐसे में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई की कार्ययोजना बननी चाहिए। लोगों ने बताया कि 19 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद पार्क फिर पुरानी स्थिति में लौट रहा है। दोपहर में आने वाले लोग गंदगी करते हैं, जिससे सुबह टहलने वालों को परेशानी होती है। म्यूजिक सिस्टम भी अब बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधार के सुझाव और अपेक्षाएं :
लोगों ने बताया कि माली ठीक से काम नहीं करते हैं। वे कई अधिकारियों के यहां लगे रहते हैं। पार्क में कुत्ते भी घूमते रहते हैं। ओपन जिम और अन्य मशीनों की हालत भी खस्ता हो रही है। लोगों ने जन सहयोग से बेंच लगवाने की इच्छा जताई, साथ ही दिल्ली की तर्ज पर सुबह नौ बजे तक निशुल्क प्रवेश और पार्क के लिए एक सहयोग समिति बनाने पर भी जोर दिया।

इस मौके पर धीरेंद्र गुप्ता, विवेक बगई, मानव महाजन, राजीव कृष्ण गुप्ता, लक्ष्मी अग्रवाल, रीता वार्ष्णेय, मनीषा बंसल, सुरेश बड़ेरा, धर्मवीर सिंह पूर्व पार्षद, वैभव गौतम, राजीव माहेश्वरी, हरिकिशन, प्रदीप सिंघल, रोहताश सिंह, आरके शर्मा, सौन्य कपिल शर्मा, मुकेश शर्मा पूर्व पार्षद, देवराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed