फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Jam, sloganeering in protest against the murder of female advocate

Hathras News: महिला अधिवक्ता की हत्या के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन, जाम, नारेबाजी

Sat, 07 Sep 2024 06:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 07 Sep 2024 06:32 AM IST
सार

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने कासगंज में हुई महिला अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की और काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन
Jam, sloganeering in protest against the murder of female advocate
दीवानी न्यायालय परिसर में प्रदर्शन करते अधिवक्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

कासगंज में हुई महिला अधिवक्ता की हत्या के विरोध में जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने 6 सितंबर को काली पट्टी बांधकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। तहसील सदर के अधिवक्ताओं ने अलीगढ़ मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। अधिवक्ताओं ने मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये दिए जाने व एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग की।

विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह की अगुवाई अधिवक्ताओं ने पड़ोसी जनपद कासगंज हुई महिला अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की और काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। निवर्तमान महासचिव पवन कुमार शर्मा, विनोद शर्मा उर्फ बंटी भैया, पार्थ गौतम, भोलू पंडित अरविंद उपाध्याय, तरुण शर्मा, दिनेश भारद्वाज, रोहित दुबे आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


वहीं तहसील सदर के अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अलीगढ़ मार्ग पर जाम कर दिया। अधिवक्ताओं ने एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा। मांग की कि तत्काल अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाए, मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। वहीं मृतक के परिजनों में से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए। इस दौरान अध्यक्ष राकेश चौधरी, सचिव वेद प्रकाश सेंगर, भूपेंद्र शर्मा, सुदर्शन शर्मा, ललित श्रोती ,अशोक शर्मा, प्रमोद गोस्वामी, मुनेशपाल सिंह, संजय गौतम आदि अधिवक्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed