फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Jam-rush

प्रसूता की मौत पर जाम-हंगामा

Thu, 20 Jul 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)। 
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)।  Updated Thu, 20 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Jam-rush
अस्‍पताल - फोटो : Amar Ujala
नगर के जीटी रोड पर केनरा बैंक के सामने गली में एक निजी हॉस्पिटल में प्रसव के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि अस्पताल के स्टाफ ने मृतका के परिजनों की पिटाई भी कर दी, जिससे बात बिगड़ गई। आक्रोशित लोगों ने ने शव को जीटी रोड पर रखकर जाम लगा दिया था।
विज्ञापन


घटनास्थल पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। बाद में सीओ भी पहुंच गए। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनसे ऑपरेशन के लिए 65 हजार रुपये वसूले गए हैं और ऑपरेशन से जन्मा लड़का स्वस्थ बताया गया है। परिजनों का कहना था कि जब डॉक्टर ऑपरेशन के लिए योग्य नहीं है तो फिर उसने प्रसूता का ऑपरेशन क्यों किया, जबकि बोर्ड पर उसने काफी डिग्रियां लिख रखी हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विनीता पत्नी संतोष निवासी खेरिया कलां को प्रसव कराने के लिए इस अस्पताल में मंगलवार को भर्ती किया गया था। कथित डॉ. मुनेश यादव ने महिला का ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन से महिला ने बेटे को जन्म दिया था। परिजनों का आरोप है कि गलत तरीके से ऑपरेशन किए जाने के कारण महिला को ब्लीडिंग बंद नही हुई और उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार बुधवार की शाम को जब उसकी मौत हो गई तो अस्पताल वालों ने उसे बाहर ले जाने के लिए कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को अन्य चिकित्सक को दिखाया गया तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर सुनकर गांव से काफी लोग वहां आ गए। डॉक्टर से सवाल-जवाब करने लगे। यहीं से बात बढ़ती गई और मारपीट शुरू हो गई।  मारपीट होते ही जीटी रोड पर भगदड़ मच गई। इस दौरान किसी ने पुलिस को फोन कर दिया।


कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और परिजनों से डॉक्टर के खिलाफ तहरीर देने को कहा। मौत के बाद परिजनों ने शव को जीटी रोड के किनारे रख लिया था। सीओ सिकंदराराऊ भी घटनास्थल पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक महिला के परिजन जीटी रोड पर शव रखकर बैठे थे। पुलिस अधिकारी उन्हें वहां से उठाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed