फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Jaith caught the married woman, report filed

Hathras: घर में अकेला देख जेठ ने विवाहिता को बुरी नीयत से पकड़ा, पति बचाने आया तो उसको पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 27 Feb 2024 07:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 27 Feb 2024 07:26 PM IST
सार

विवाहिता ने अपने जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही जेठ की उस पर बुरी नजर थी। एक दिन पति जब बाजार गया, तो जेठ ने उसे दबोच लिया। पति बाजार से आया, उसने बचाना चाहा, तो उसे भी जमकर पीटा। मामले में जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है।

विज्ञापन
Jaith caught the married woman, report filed
कोतवाली चंदपा, हाथरस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस में चंदपा क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने ही जेठ पर घर में दबोचने और विरोध करने पर पीटने का आरोप लगाया है। विवाहिता का पति बचाने आया तो उसे भी लाठी-डंडों से पीटा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन

 
महिला ने कहा है कि वह आगरा की निवासी है। उसकी शादी फरवरी 2023 को चंदपा के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके जेठ की उस पर बुरी नजर है। एक दिन जेठ ने उसे अकेला पाकर बुरी नियत से पकड़ लिया। उसने 112 नंबर से पुलिस को बुला लिया था। परिजन और गांव के कुछ लोगों ने समझा कर फैसला करवा दिया। 
विज्ञापन


बीते 23 फरवरी को जब पति बाजार गए थे, तो जेठ ने अकेला देखकर पकड़ लिया। शोर मचाने पर सास-ससुर आ गए। पुलिस को बुलाने लगी, तो जेठ ने पीटा। बाजार से लौटे पति ने बचाना चाहा, तो उनको भी पीटा। वह पति के साथ मामा के साड़ू के यहां चली गई है। वहां भी आकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed