{"_id":"67b634226dd73bc43708dab0","slug":"jail-being-built-for-1026-prisoners-with-rs-184-crores-hathras-news-c-56-1-mrt1060-127307-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 1026 कैदियों के लिए 184 करोड़ से बन रही जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 1026 कैदियों के लिए 184 करोड़ से बन रही जेल
Thu, 20 Feb 2025 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में इगलास रोड पर गांव बीछिया के निकट जिला कारागार का भवन जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से 184 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया है, जिससे निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। करीब 20 फीसदी काम पूरा भी हो चुका है।
हाथरस को जिला बने हुए करीब 26 साल हो चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक जिले में जिला कारागार नहीं बन सका है। वर्तमान में जिले के कैदियों को अलीगढ़ जिला कारागार में रखा जाता है। वहीं से उन्हें रोजाना पेशी के लिए लाया-ले जाया जाता है। कैदियों से मुलाकात के लिए परिजनों को भी अलीगढ़ जाना पड़ता है, लेकिन यह सिलसिला अब जल्द ही थम जाएगा।
धनराशि जारी होने के बाद अब लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड अलीगढ़ ने इगलास रोड पर चिह्नित भूमि पर कारागार का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जिला कारागार में 1026 कैदियों को रखने की क्षमता होगी। गौरतलब है कि जिला कारागार के लिए भूमि का चिह्नांकन तो कई वर्ष पहले कर लिया गया था, लेकिन बजट के अभाव में यहां काम शुरू नहीं हो पा रहा था। वर्तमान में इसका काम तेजी से चल रहा है। कार्यदायी संस्था को 2026 तक निर्माण पूरा कराने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
वर्जन,,,,,,,,,
जिला जेल के निर्माण के लिए शासन से 184 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित हुई है। निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। करीब 20 फीसदी निर्माण कार्य पूरा भी हो गया है। फरवरी 2026 तक निर्माण कार्य पूरा किए जाने का लक्ष्य है।
-एके राही, अधिशासी अभियंता, लोनिवि निर्माण खंड, अलीगढ़।