{"_id":"577d4b354f1c1be6567fa187","slug":"jagannath-yatra-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की धूम
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Jagannath Yatra
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। मंदिर ठाकुर श्री बिहारी जी महाराज धर्मिकोत्सव सेवा समिति के बैनर तले कमला बाजार स्थित बड़ी कोठी मंदिर से जगन्नाथ भगवान की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। संयोजक होती लाल भगत, गोपाल दास भगत, कैलाश कूलवाल सहित अन्य लोगों ने भगवान जगन्नाथ की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की।
कृष्ण भगवान, बलराम जी और माता सुभद्रा के स्वरूपों को वेद मंत्रों के साथ मंदिर से निकालकर रथ पर विराजमान किया गया। तीनों के स्वरूपों के रथ पर विराजमान होते ही जयकारों से वातावरण भक्ति मय हो गया। ढोल-मजीरों के साथ संकीर्तन मंडल भक्ति गीत गाते हुए साथ चल रहे थे। शहर भ्रमण के दौरान जगह-जगह जगन्नाथ भगवान की आरती उतारकर स्वागत किया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा भी हुई।
इधर, कोठी बंदरवन से भी जगन्नाथ भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। रथयात्रा में भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते हुए साथ चल रहे थे। रथयात्रा से शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया। रथयात्रा कमला बाजार से शुरू होकर सरक्यूलर रोड, नयागंज, मोती बाजार, लोहट बाजार, रुई की मंडी, घंटाघर पर देर शाम तक धूम मचाए हुए थे।
विज्ञापन
रथयात्रा को देखने के लिए सड़कों और घरों की छतों पर लोगों की भीड़ लगी रही। रथयात्रा में संयोजक होतीलाल भगत, गोपालदास भगत, कैलाश कूलवाल, जगदीश शानू, ओमप्रकाश, यादराम वर्मा, राम भगवान, रमेश भिवानी वाले, गिर्राज किशोर अग्रवाल, जगदीश साइकिल वाले, डौलू अग्रवाल, प्रेम गुरु, पवन वर्मा, राहुल वर्मा, सुशील कुमार सहित काफी श्रद्धालु शामिल थे।