{"_id":"5fbaa2e18ebc3ec5ed5ac47d","slug":"iti-made-from-11-5-crore-rupess-in-mendu-hathras-news-ali2493405199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंडू में साढ़े 11 करोड़ से होगा आईटीआई का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंडू में साढ़े 11 करोड़ से होगा आईटीआई का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरव भारद्वाज, हाथरस।
जिले के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। कस्बा मेंडू में आईटीआई के नए भवन का निर्माण होगा। आईटीआई कालेज के नए भवन का निर्माण 2.11 हेक्टेयर भूमि पर करीब साढ़े 11 करोड़ रुपये से होना तय है। लोनिवि ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। हरी झंडी मिलते ही भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अफसरों की नजर प्रस्ताव पर टिकी हुई है।
उल्लेखनीय है कि जिले के विद्यार्थियों को आईटीआई के लिए सिकंदराराऊ जाना पड़ता है। इस कारण विद्यार्थी विभिन्न ट्रेडों के लाभ से वंचित हैं। इस कारण विद्यार्थी अन्य कोर्सों को कर रहे हैं। विद्यार्थियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योजना के तहत कस्बा मेंडू में आईटीआई की नई बिल्डिंग बनाने की कवायद बीते महीनों में शुरू हो गई है। इसके लिए भूमि आदि का चयन भी कर लिया गया है। 2.11 हेक्टेयर भूमि पर नया भवन बनेगा। जिसका करीब साढ़े 11 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। इस मामले में लोनिवि एक्सईएन आनंद कुमार का कहना है कि कस्बा मेंडू में साढ़े 11 करोड़ रुपये की लागत से आईटीआई का निर्माण होना है। जिसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।