{"_id":"6a063a7b1eed21a66f0799c1","slug":"itbp-jawan-dies-under-suspicious-circumstances-hathras-news-c-62-1-sali1024-104386-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आईटीबीपी जवान की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आईटीबीपी जवान की संदिग्ध हालात में मौत
Fri, 15 May 2026 02:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 15 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
आईटीबीपी जवान रवि का फाइल फोटो।
- फोटो : Archive
क्षेत्र के गांव मढ़ापिथू निवासी भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 26 वर्षीय जवान रविकुमार पुत्र राजन सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस समय उनकी तैनाती रायबरेली में थी। उनकी मौत की खबर से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक जवान के चाचा वेदवीर सिंह ने बताया कि रवि सात मई को दस दिन का अवकाश व्यतीत करके ड्यूटी करके गए थे। उनकी पहली तैनाती असम में थी और वह वहां तीन साल तक रहे। चार महीने पहले ही उनकी तैनाती रायबरेली में हुई थी।
बृहस्पतिवार की सुबह ही परिवार को उनकी मौत की सूचना मिली, जिसके बाद उनके पिता एवं परिवार के अन्य लोग उनका पार्थिव शरीर लेने रायबरेली चले गए। वेदवीर सिंह ने बताया कि अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इधर, उनकी मौत की सूचना पर उनके घर पर भीड़ जमा हो गई। सभी को देर शाम तक मृतक जवान का पार्थिव शरीर आने का इंतजार था।