फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   It rained intermittently till late night, cold increased

Hathras News: देर रात तक रुक-रुककर हुई बारिश, बढ़ी ठंड

Sun, 12 Jan 2025 07:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 12 Jan 2025 07:46 AM IST
विज्ञापन
It rained intermittently till late night, cold increased
मौसम ने शनिवार की देर शाम फिर करवट बदली। कोहरा और शीतलहर के प्रकोप के बीच शाम को बादल गरज उठे। रिमझिम बारिश शुरू हो गई। देर रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही, जिससे ठंड बढ़ गई। लोग ठंड से कांपते नजर आए और हीटर व अलावों के सहारे राहत पाते नजर आए।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने शनिवार से दो दिन तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई थी। संभावना के तहत शनिवार की शाम को बादलों की तेज गड़गड़ाहट के बीच बादल बरस उठे। पहले रिमझिम बारिश हुई, उसके बाद रुक-रुककर बारिश होती रही। इधर, किसानों का कहना है कि हल्की बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है। इससे सिंचाई की भी आवश्यकता नहीं होगी। तेज बारिश हुई तो फसलों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार को पूरी रात घना कोहरा छाया रहा। शनिवार को दिन की शुरुआत भी कोहरे के साथ हुई। पूरी रात सड़कों पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। कोहरा इतना घना था कि दो कदम की दूरी का दृश्य भी नजर नहीं आ रहा था। सुबह कोहरा तो छंट गया, लेकिन बादल छाये रहे। ठंड से लोग ठिठुरते रहे। सिर से पांव तक गर्म कपड़ों में लिपटे होने के बावजूद लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही थी। हालांकि दोपहर करीब दो बजे हल्की धूप निकली, लेकिन यह ठंड से राहत नहीं दे पाई। शाम ढलने के बाद बारिश होने से ठंड के तेवर और तल्ख हो गए। लोग जल्दी घरों में घुस गए और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed