{"_id":"6429dee27fe5f4adb10a84af","slug":"it-is-difficult-to-walk-in-the-citys-saket-colony-and-navl-nagar-hathras-news-c-2-1-82824-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: शहर के साकेत काॅलोनी व नवलगर में पैदल चलना दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: शहर के साकेत काॅलोनी व नवलगर में पैदल चलना दूभर
Mon, 03 Apr 2023 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 03 Apr 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
शहर की साकेत कॉलोनी में कच्चा रास्ता।
- फोटो : संवाद
शहर की साकेत कॉलोनी व नवलनगर को जोड़ने वाले रास्ते पर पैदल दूभर हो गया है। यह रास्ता कच्चा है और उबड़-खाबड़ है। बारिश के दिनों में इस मार्ग पर जलभराव हो जाता है। साथ ही हैडपंप भी खराब हालत में है। बिजली की लाइनों बांसों के जरिए घरों तक जा रही है। ऐसे मेंं हादसे की आशंका रहती है।
शहर के कई इलाकों में मूलभूत सुविधाओ का अभाव है। आज भी लोग सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। शहर के साकेत कालोनी व नवलनगर को जोड़ने वाले मार्ग पर जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। रास्ता भी कच्चा है। रास्ता कच्चा होने के कारण जगह जगह उबड़ खाबड़ है। इसके अलावा साफ सफाई के भी पर्याप्त इंतजाम नहीं है। हैडपंप शोपीस बने हुए हैं। इस कारण लोगों को पीने के पानी तक के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। वहीं बिजली की लाइनों की बात करें तो बांस पर लाइनें घरों तक पहुंच रही हैं। इससे यह है कि समस्याओं पर अफसर खुद बेसुध बने हुए हैं।
मार्ग के निर्माण के लिए सदर विधायक को भी अवगत कराया गया है। इसके बाद भी आज तक मार्ग का निर्माण नहीं हुआ है। बारिश में तो मार्ग पर जलभराव हो जाता है। इस कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। - वीरेंद्र अग्रवाल, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
नवलनगर व सांकेत कालोनी को जोड़ने वाले रास्ते की हालत बहुत खराब है। बिजली की लाइनें भी जगह जगह झूलते हुए बांसों से गुजर रही हैं। हैडपंप भी खराब हैं। इस कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - अरविंद ओझा, स्थानीय निवासी