फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   It is difficult to go from Hathras to Mendu, NHAI has closed the road.

Hathras News: हाथरस से मेंड़ू जाना दुश्वार, एनएचएआई ने बंद किया रास्ता

Sat, 29 Nov 2025 01:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
It is difficult to go from Hathras to Mendu, NHAI has closed the road.
जनपद से गुजरने वाला पुराना मथुरा-बरेली मार्ग कस्बा मेंड़ू के भैरों मंदिर पर नये मथुरा-बरेली हाईवे से मिलता है। इस जगह पर दोनों मार्गों को सर्विस रोड के जरिये अलग-अलग किया जाता है, लेकिन अब हाथरस जंक्शन से मेंडू जाने वाले पुराने मार्ग को अवरोधक लगाकर बंद कर दिया गया है। इससे स्थानीय लोगों को नये हाईवे से होकर मेंड़ू जाना पड़ रहा है। इसके लिए उन्हें करीब दो किलोमीटर का फेरा लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जनपद में नये मथुरा-बरेली हाईवे का निर्माण चल रहा है। कैलोरा तक इस मार्ग का निर्माण पूरा हो गया है। मथुरा के राया से कैलोरा तक वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। मेंडू के निकट इस हाईवे के पुराने रास्ते से जुड़ने से पहले अवरोधक लगाकर बंद कर दिया गया है। जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि रास्ता बंद होने के बाद उन्हें हाईवे से दो किलोमीटर आगे चलकर गांव मिरगामई के रास्ते व औंदुआ वाले रोड से आवागमन करना पड़ रहा है। वहीं रोडवेज की बसें भी इसी मार्ग से संचालित हो रही हैं। रोडवेज बसें भी पुराने मार्ग की जगह हाईवे से गुजर रही हैंं। इससे ग्रामीणों को रोडवेज बसों की सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन



जंक्शन की ओर से मेंड़ू जाने वाला रास्ता और हाईवे का सर्विस रोड बंद कर दिया गया है। हमें दो किलोमीटर आगे जाकर फिर मेंडू वाले रोड पर आना पड़ रहा है। जिससे बहुत परेशानी हो रही है। - विशु, निवासी हाथरस जंक्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन






हाईवे का सर्विस रोड बंद होने की वजह से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भैरव मंदिर जाने का रास्ता भी बंद है। यह रास्ता खुलना चाहिए, ताकि लोगों की समस्या खत्म हो। - यतेंद्र कुमार सेंगर निवासी हाथरस जंक्शन।




इस मार्ग पर जिला प्रशासन की ओर से ज्वाइंट सर्वे कराया गया था। सड़क दुर्घटनाएं होने की आशंका को देखते हुए मार्ग को बंद करने के निर्देश दिए गए थे। इस लिए इस मार्ग को बंद किया गया है।
-संदीप यादव, परियोजना निदेशक एनएचएआई, आगरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed