फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Issues of trader harassment raised in regional conference

Hathras News: क्षेत्रीय सम्मेलन में उठे व्यापारी उत्पीड़न के मुद्दे, राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल बोले यह

Thu, 11 Jan 2024 10:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 11 Jan 2024 10:43 PM IST
सार

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के ब्रज क्षेत्रीय इकाई के सम्मेलन में ब्रज क्षेत्र के 13 जिलों के व्यापारियों ने हिस्सा लिया। ब्रज क्षेत्र के विभिन्न जिलों से आए व्यापरियों ने उत्पीड़न के मुद्दे प्रमुखता से उठाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि व्यापारी अपने अधिकार को और महत्व को पहचानें।

विज्ञापन
Issues of trader harassment raised in regional conference
राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल का स्वागत करते व्यापारी नेता - फोटो : संवाद

विस्तार

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले 11 जनवरी को चामड़ गेट स्थित नई धर्मशाला में ब्रज क्षेत्रीय इकाई के सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें ब्रज क्षेत्र के 13 जिलों के व्यापारियों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि व्यापारी किसी तरह के उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के आगे कतई न झुकें।

विज्ञापन

विज्ञापन


ब्रज क्षेत्र के विभिन्न जिलों से आए व्यापरियों ने उत्पीड़न के मुद्दे प्रमुखता से उठाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि व्यापारी अपने अधिकार को और महत्व को पहचानें। प्रांतीय अध्यक्ष रिपन कंसल ने कहा कि व्यापारी राष्ट्र की शक्ति है। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और व्यापारियों को एकजुट करने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल ने कहा कि व्यापार मंडल में महिलाएं महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रही हैं। प्रदेश से आए संगठन मंत्री आरिफ बेग, लखनऊ से वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज गौतम ने भी विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री योगा पंडित और प्रदेश कार्य समिति सदस्य गोविंद प्रसाद अग्रवाल ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। स्वागत अध्यक्ष के रूप में राम अवतार दीक्षित कोल्ड स्टोर वाले एवं अवधेश पंडा टेंट वाले उपस्थित थे।


कार्यक्रम में संजीव महाजन नगर अध्यक्ष सिकंदराराऊ के नेतृत्व में पुरा, हसायन, पुरदिलनगर, कचौरा, सहावर से बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। मथुरा, अलीगढ़ बदायूं, आगरा, मेंडू, संभल से प्रेम ग्रोवर, सतपाल गुप्ता, चिराग अग्रवाल, संजय गर्ग, दीपक वार्ष्णेय, नीरज वैश्य, प्रवीण वार्ष्णेय, पिंटू नेताजी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मीरा माहेश्वरी के नेतृत्व में भी कई महिलाओं ने भाग लिया। संचालन जिला महामंत्री कपिल अग्रवाल ने किया। 

नगर अध्यक्ष पदम अग्रवाल, महामंत्री राजकुमार वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष अरुण कुलश्रेष्ठ, युवा जिला महामंत्री ललतेश गुप्ता ने सभी अतिथियों और व्यापारियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कपिल अग्रवाल चूना वाले, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पागल गुरु, विनोद मित्तल, नवीन सबलोक, संदीप सेकसरिया, प्रदीप अग्रवाल, भगवत स्वरूप गर्ग, संदीप सेकसरिया, नवजोत शर्मा, अरविंद सोनी, किशन लाल वर्मा, पवन पुरुष, दिनेश मेहरवाल, दीनदयाल गोयल, युवा नगर अध्यक्ष आशीष उपाध्याय युवा नगर महामंत्री, आशीष अग्रवाल एवं युवा कोषाध्यक्ष गौरव वर्मा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed