{"_id":"5c3a3f6cbdec2273a83b8b29","slug":"issues-issued-by-janseva-and-lokwani-center-not-found-at-prescribed-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित जगहों पर नहीं मिले जनसेवा और लोकवाणी केंद्र, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित जगहों पर नहीं मिले जनसेवा और लोकवाणी केंद्र, नोटिस जारी
Sun, 13 Jan 2019 12:56 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
सादाबाद के जनसेवा केंद्रों का निरीक्षण करते आरआई डीसी पौरूष।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व महकमे की टीम ने शनिवार को नगर के कई जनसेवा/लोकवाणी केंद्रों का निरीक्षण किया। कई केंद्र निर्धारित स्थान पर संचालित न होकर अन्य स्थानों पर चलते हुए पाए गए। इसके साथ ही कई अन्य कमियां भी मिलीं। मौके पर केंद्र संचालकों को नोटिस भी थमाए गए और सात दिन में कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए।
गौरतलब हो कि शासन के संज्ञान में आया था कि जिले में जो जन सेवा और लोकवाणी केंद्र संचालित हैं, वह अपने नियत स्थान पर संचालित न होकर नियम विरूद्ध अन्य किसी दूसरी जगह संचालित हो रहे हैं। शासन द्वारा निर्धारित रेटलिस्ट भी इन केंद्रों पर चस्पा नहीं की गई है। इसके अलावा अधिकारियों के मोबाइल नंबर पीली बैक ग्राउंड में लाल कलर से नहीं लिखे गए हैं। इन बिंदुओं की जांच करने के लिए एसडीएम ज्योत्स्ना बंधु ने आरआई डीसी पौरूष के अलावा कृष्ण कुमार व लेखपालों की टीम को भेजा। इस टीम ने सादाबाद के जनसेवा केंद्र देखे।
आरआई ने बताया कि बस स्टेंड, गणेश द्वार, विनोवा नगर चौराहा, मुरसान रोड आदि स्थानों पर छह जनसेवा केंद्रों की जांच की गई, जिनमें से पांच अपने निर्धारित स्थान पर चलते हुए नहीं मिले। न ही इन पर कोई शासन द्वारा निर्धारित रेटलिस्ट चस्पा मिली। अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी इन पर नहीं थे। सभी को नोटिस जारी कर दिया गया है। सात दिन में कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम ज्योत्स्ना बंधु ने बताया कि सभी जनसेवा केंद्रों की जांच कराई जा रही है, यदि नोटिस मिलने के सात दिन के अंदर कोई संचालक कमियों को दूर नहीं करता है तो कार्यवाही के लिए आख्या डीएम को भेजी जाएगी।