फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   issue of Sikandrarau bus stand echoed in the assembly

Hathras News: विधानसभा में गूंजा सिकंदराराऊ बस अड्डे का मुद्दा, काली नदी पर पुल, हसायन में बने गर्ल्स कॉलेज

Sat, 25 Feb 2023 09:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 25 Feb 2023 09:11 PM IST
सार

सिकंदराराऊ के विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने विधान सभा में क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे उठाए। सिकंदारराऊ बस अड्डे का निर्माण, काली नदी पर पुल निर्माण, हसायन में कन्य इंटर कॉलेज और पुरदिलनगर में सरकारी अस्पताल के निर्माण की मांग भी उठाए।

विज्ञापन
issue of Sikandrarau bus stand echoed in the assembly
सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा में शुक्रवार को सिकंदारराऊ बस अड्डे का मुद्दा गूंजा। विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने बस स्टैंड नहीं होने से होनी वाली दिक्कतों की जानकारी दी। बस स्टैंड निर्माण के साथ ही काली नदी पर पुल निर्माण, हसायन में कन्य इंटर कॉलेज और पुरदिलनगर में सरकारी अस्पताल के निर्माण का आग्रह किया।

विज्ञापन


विधानसभा में विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने कहा कि क्षेत्र में बस स्टैंड नहीं होने से प्रतिदिन तमाम यात्रियों को धूल, धूप, बारिश, सर्दी में सड़क पर खड़ा रहना पड़ता है। सड़क पर खड़े होकर बस की प्रतीक्षा करने से लोग दुर्घटनाओं के शिकार हो जाते हैं। अब एनएच 91 पर बाईपास बनने से अधिकांश बसें सीधी एटा कासगंज की तरफ निकल जाएगी, इससे क्षेत्र में रोडबेज बसों की किल्लत और ज्यादा बढ़ जायेगी। बस स्टैंड निर्माण होने से बसें नगर के अंदर से होकर गुजरेंगी तो लोगों को सहूलियत होगी। आग्रह किया गया कि प्राथमिकता के आधार पर तत्काल बस स्टैंड का निर्माण किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने समस्या उठाई कि गांव खिदरपुर नगला कोठी पर काली नदी पर पुल बनाने की मांग काफी समय से की जा रही है। पुल न होने से ग्रामीणों को नदी से नाव पार करनी पड़ती है। बारिश में नाव भी नहीं चल पाती हैं। इसके चलते ग्रामीणों को 20 से 25 किमी का अतिरक्त रास्ता तय कर अलीगढ़ सीमा में अपने खेतों पर जाना पड़ता है। इसके आलवा विकास खंड हसायन में सरकारी कन्या इंटर कॉलेज बनना अति आश्वयक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र की बहुत बड़ी ग्राम सभा बाजीदपुर जो कि टाऊन एरिया बनने की पात्रता रखती है को तत्काल टाऊन एरिया बनाया जाना चाहिए। इससे क्षेत्र का विकास होगा रोजगार के साधन बढ़ेंगे। कस्बा पुरदिलनगर में एक भी सरकारी अस्पताल नहीं है। यहां आबादी के हिसाब से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बनाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed