{"_id":"586a99b44f1c1bff51158aff","slug":"is-s-letter-demanding-the-transfer-of-rural-teachers-in-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएस के पत्र से दहशत में ग्रामीण शिक्षकों के तबादले की मांग उठाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएस के पत्र से दहशत में ग्रामीण शिक्षकों के तबादले की मांग उठाई
अमर उजाला, हाथरस
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Saudi Arabia is responsible for spreading terrorism in the World
हसायन क्षेत्र के गांव बकायन के ग्रामीण सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और गांव के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के तबादले की मांग की। चंद रोज पहले इस गांव के प्राथमिक विद्यालय में कथित तौर पर इस्लामिक स्टेट यानी आईएस का लेटर मिला था, जिसमें शिक्षकों को धमकाया गया था।
इसके बाद से ही जिले की एलआईयू और पुलिस मामले की जांच में जुटे हुए हैं। पुलिस इसे किसी की शरारत मानकर चल रही है और अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीणों की मुलाकात तो एसपी दिलीप कुमार से नहीं हो सकी लेकिन, एसपी के पीआरओ को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने शिक्षकों के तबादले की मांग की है। गांव के प्रधान सुभाष चंद्र का कहना है कि स्कूल में पत्र भेजने वाला कोई शरारती तत्व है।
विज्ञापन
वह गांव के माहौल को बिगाड़ना चाहता है जबकि अभी तक गांव में कभी कोई सांप्रदायिक झगड़ा नहीं हुआ है। सभी अमन-चैन से रहते आए हैं। प्रधान ने कहा कि पुलिस को आसपास के लोगाें पर शक है।
ऐसे में अगर स्कूल के शिक्षकाें के साथ कोई अप्रिय घटना हो जाती है तो पुलिस का पूरा शक ग्रामीणों पर जाएगा। शिक्षक ग्रामीणों पर आरोप लगा सकते हैं। इसके लिए यही अच्छा है कि शिक्षकों का तबादला कर दिया जाए।