{"_id":"5d9e22598ebc3e93cb765d9a","slug":"irrigation-association-to-boycott-kharif-crop-dispatch-hathras-news-ali21576081","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीफ फसली रवानगी का सिंचाई संघ करेगा बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीफ फसली रवानगी का सिंचाई संघ करेगा बहिष्कार
विज्ञापन
फसली रवानगी का सिंचाई संघ करेगा बहिष्कार
सिंचाई संघ ने एक्सईएन को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सिंचाई संघ ने विभिन्न समस्याओं के निस्तारण को लेकर अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि विभागीय अधिकारियों द्वारा किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
संघ के प्रति सकारात्मक नहीं होने के कारण कई समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। संघ ने निर्णय लिया है कि 21 अक्तूबर से खरीफ 1427 फसली की होने वाली रवानगी का संघ द्वारा पूर्ण रुप से बहिष्कार किया जाएगा। रवानगी से संबंधित कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा। यह बहिष्कार समस्याओं के समाधान नहीं होने तक जारी रहेगा।
पांच नवंबर तक समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो छह नवंबर से कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा और 11 नवंबर से भूख हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर महेश चंद्र भारद्वाज, अरविंद कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद थे।