{"_id":"676833c896a3fa574f0ea384","slug":"ips-chiranjeev-nath-sinha-new-sp-of-hathras-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPS officer transfer: निपुण अग्रवाल का तबादला, चिरंजीव नाथ सिन्हा होंगे हाथरस के नए एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPS officer transfer: निपुण अग्रवाल का तबादला, चिरंजीव नाथ सिन्हा होंगे हाथरस के नए एसपी
Sun, 22 Dec 2024 09:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 22 Dec 2024 09:15 PM IST
सार
चिरंजीव नाथ सिन्हा 1998 में आईपीएस अधिकारी बने। उन्होंने बीए, एमबीए, डिप्लोमा इन इंटरनेशनल ट्रेड मैनेजमेंट की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह बाराबंकी में एसपी के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
हाथरस के नए एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा
- फोटो : https://uppolice.gov.in/
विस्तार
देर शाम प्रदेश स्तर पर 15 आईपीएस के तबादले किए गए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था-कार्मिक अमिताभ यश ने पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल का तबादला पुलिस उपायुक्त कमिश्रनरेट लखनऊ के पद पर किया है। वहीं बाराबंकी में तैनात पुलिस अधीक्षक चिंरजीव नाथ सिन्हा हाथरस जिले के नए एसपी होंगे। वह जल्दी ही चार्ज संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
निपुण अग्रवाल का 7 दिसंबर 2023 में गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त पद से हाथरस के एसपी पद के लिए तबादला हुआ था। ठीक एक साल बाद निपुण अग्रवाल का तबादला पुलिस उपायुक्त कमिश्रनरेट लखनऊ के लिए हो गया है। कार्यकाल के दौरान 2 जुलाई को सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी में साकार हरि बाबा के सत्संग के बाद भगदड़ हुई, जिसमें 121 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
नए एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के बारे में
चिरंजीव नाथ सिन्हा 1998 में आईपीएस अधिकारी बने। उन्होंने बीए, एमबीए, डिप्लोमा इन इंटरनेशनल ट्रेड मैनेजमेंट की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह बाराबंकी में एसपी के पद पर तैनात हैं।