{"_id":"6aa9b26ffbe228da330ab5bd","slug":"investigation-launched-into-staff-sleeping-at-womens-hospital-hathras-news-c-56-1-hts1004-154217-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: महिला अस्पताल में स्टाफ के सोते रहने की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: महिला अस्पताल में स्टाफ के सोते रहने की जांच शुरू
Wed, 16 Sep 2026 02:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
जिला महिला अस्पताल में रविवार देर रात प्रसव पीड़ा के दौरान स्टाफ के अनुपलब्ध रहने के मामले में जांच शुरू करा दी गई है। प्रसूता के परिजनों ने मामले में उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी, जिसके बाद सीएमओ व सीएमएस देर रात खुद अस्पताल पहुंचे थे।
नयाबांस निवासी मोहित ने अपनी पत्नी पूजा को प्रसव के लिए रविवार दोपहर जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों के अनुसार रात करीब 2:30 बजे पूजा को अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। तीमारदारों ने लेबर रूम और वार्ड में स्टाफ नर्स व अन्य कर्मचारियों को काफी तलाशा, लेकिन कोई मौजूद नहीं था। यहां तक कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व सुरक्षा गार्ड भी अपनी ड्यूटी से नदारद होकर सो रहा था।
स्टाफ के न आने पर तीमारदार गोविंद कुमार ने डीएम व सीएमओ को फोन पर पूरी स्थिति से अवगत कराया था। सीएमएस डॉ. डीएम सक्सेना ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर विभागीय जांच कराई जा रही है। सोमवार शाम को डॉक्टरों की टीम ने महिला का सफल सिजेरियन ऑपरेशन किया, जिसमें उसने एक बच्ची को जन्म दिया। मां और नवजात दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। संवाद