फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Inter college employee accused of demanding money

Hathras News: इंटर कॉलेज के कर्मचारी पर रुपये मांगने का आरोप

Fri, 06 Oct 2023 12:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 06 Oct 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Inter college employee accused of demanding money
बीएसए कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंची छात्रा व उसका चाचा। विज्ञ​प्ति - फोटो : Samvad
महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में पांचवीं कक्षा की परीक्षा देने गई एक छात्रा के चाचा ने विद्यालय के एक कर्मचारी पर अवैध रूप से 500 रुपये मांगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उनकी भतीजी परीक्षा देने से रोका गया। पीड़ित ने इस संबंध में बीएसए कार्यालय में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन





राजकुमार पुत्र भंवरपाल सिंह निवासी मधुगढ़ी ने बीएसए को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उनकी भतीजी प्रिया कश्यप महात्मा गांधी कन्या इंटर काॅलेज में पांचवीं कक्षा की परीक्षा देने गई थी। विद्यालय में अर्द्ध वार्षिक परीक्षा चल रही है। विद्यालय का एक कर्मचारी उनकी भतीजी से अवैध रूप से 500 रुपये की मांग करने लगा। इस संबंध में उसने विद्यालय की प्रधानाचार्य से भी शिकायत की।
विज्ञापन




इसके बावजूद उसकी भतीजी को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया गया। विद्यालय की मनमानी के कारण उसकी भतीजी परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गई। पीड़ित ने बीएसए से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ उसकी भतीजी की दुबारा परीक्षा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




महात्मा गांधी कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सिम्मीजीत का कहना है कि छात्रा के अभिभावकों ने पूर्व में छात्रा का नाम विद्यालय से कटवा लिया था। उन्होंने बच्ची को दूसरे विद्यालय में प्रवेश दिलाने का प्रयास किया। किन्हीं कारणों से उसका प्रवेश उस विद्यालय में नहीं हो सका। कर्मचारी द्वारा रुपये मांगने की बात संज्ञान में है। संबंधित कर्मचारी को कड़ी फटकार भी लगाई है। अगर अभिभावक हमारे विद्यालय में बच्ची को प्रवेश दिलाना चाहते हैं तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। बच्ची को परीक्षा में शामिल होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed