फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Intelligence system will be on alert during RO-ARO exam

Hathras News: आरओ-एआरओ की परीक्षा में अलर्ट रहेगा खुफिया तंत्र

Fri, 25 Jul 2025 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 25 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Intelligence system will be on alert during RO-ARO exam
जिले में 27 जुलाई को होने वाली आरओ-एआरओ की परीक्षा के लिए खुफिया तंत्र सतर्क रहेगा। 29 केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। आयोग के स्तर से सभी जिलों में प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं।परीक्षा के दौरान सचल दल केंद्रों पर छापा मारेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस क्रम में बृहस्पतिवार को बागला इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक डाॅ. राजेश कुमार शुक्ला ने सहायक केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक, सहयोगी कक्ष निरीक्षक एवं परीक्षा सहायकों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षक के साथ सभी स्टाफ को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान सादा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं, जिससे केंद्रों के बाहर व अन्य संदिग्ध स्थलों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। इधर, पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया है कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। परीक्षा में किसी तरह की धांधली न हो, इसके लिए खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed