फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Instructions to call for response from absentee employees

अनुपस्थित कर्मचारियों से जवाब तलब करने के निर्देश

Sat, 21 Sep 2019 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Instructions to call for response from absentee employees
अनुपस्थित कर्मचारियों से जवाब तलब करने के निर्देश
विज्ञापन

अपर निदेशक स्वास्थ्य अलीगढ़ ने किया सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। स्वास्थ्य महकमे के एडी एमएल अग्रवाल ने शुक्रवार को सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमियां और लापरवाही मिलने पर उन्हें सुधारने के सख्त निर्देश दिए गए।
एडी एमएल अग्रवाल ने सीएचसी की इमरजेंसी से लेकर ओटी, मरीजों के वार्ड, ओपीडी, चिकित्सक कक्ष, एक्सरे कक्ष, ब्लड जांच कक्ष, एफआरयू यूनिट और कोल्ड चैन का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई कमियां मिलीं, जिन्हें दूर करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने हाजिरी रजिस्टर चेक किया तो अनुपस्थित मिले कर्मियों के संबंध में उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह को निर्देशित किया कि वह अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण लें। स्पष्टीकरण में संतोषजनक उत्तर न देने पर कार्रवाई भी करें। उन्होने स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों के साथ सद्व्यवहार करने और स्वास्थ्य सेवाओं का सुगमता पूर्वक लाभ दिए जाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व में हुए निरीक्षण में मिली कमियों को दूर किए जाने पर संतोष व्यक्त किया। स्वास्थ्य केंद्र के गेट की रंगाई पुताई, मिट्टी डलवाकर कूड़े की समस्या का निराकरण कराने पर भी प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने स्वास्थ्य महकमे द्वारा चलाई जा रहीं कई योजनाओं की प्रगति, जेएसवाई के भुगतान की स्थिति, प्रसव केंद्र पर प्रसव की स्थिति आदि के बारे में भी जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर जेडी अलीगढ़, जुगेंद्र सिंह यादव सहित अन्य कर्मी और स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed