{"_id":"64d29784384fceae0e044cd1","slug":"instructions-for-shifting-the-temporary-gaushala-from-the-fair-premises-hathras-news-c-56-1-sali1016-3204-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मेला परिसर से अस्थायी गोशाला को स्थानांतरित करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मेला परिसर से अस्थायी गोशाला को स्थानांतरित करने के निर्देश
Wed, 09 Aug 2023 12:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने मंगलवार को मेला श्रीदाऊजी महाराज परिसर का निरीक्षण किया और वहां की समस्याओं का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक मूल-भूत सुविधाओं साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, सड़क आदि को तत्काल दुरस्त कराने और परंपरागत रूप से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए।
डीएम ने परिसर की सफाई, पेयजल के लिए लगी सबमर्सिबल, पानी की टंकी, स्टैंड पोस्ट, हैंडपंप का स्थलीय निरीक्षण किया और इनकी मरम्मत कराने के निर्देश दिए। अस्थायी गोशाला को समय से स्थानांतरित कराए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने मेला परिसर में पार्किंग स्थल, विभिन्न समुदायों और राजनीतिक दलों के लगने वाले शिविर, दुकानों एवं आने-जाने वाले मार्गों के लिए किए जाने वाले प्रबंध के बारे में जानकारी ली।
मेला परिसर में बने शौचालय, सम्मेलन शिविर आदि का अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के माध्यम से अवलोकन करा लें, यदि वह मरम्मत योग्य हों तो समय से उनकी मरम्मरत करा लें। शौचालयों में पानी के उचित प्रबंध के लिए परिसर में बनी टंकी एवं पाइप लाइन की जांच कराने और क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। सीडीओ, एडीएम, एसडीएम सदर, तहसीलदार, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी, मेला लिपिक आदि मौजूद थे।