फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Instructions for payment of workers pending for four years

चार साल से लंबित श्रमिकों के भुगतान को करने के निर्देश 18-01-10

Mon, 21 Oct 2019 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Instructions for payment of workers pending for four years
चार वर्ष से लंबित श्रमिकों के भुगतान करने के निर्देश
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मनरेगा के तहत अधूरे बने तालाबों का निर्माण पूरा करने व विगत 4 साल से लंबित चल रहे श्रमिक भुगतान किए जाने को लेकर को लेकर अपर आयुक्त मनरेगा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लंबित कामों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर रोस्टर जारी कर कार्मिकों से कार्य कराया जाता है। जिले में पिछले चार वर्ष से कई रोस्टरों के तहत श्रमिकों का भुगतान लंबित चल रहा है। श्रमिकों के लंबित भुगतान को कराए जाने के लिए अब अपर आयुक्त मनरेगा योगेश कुमार ने मनरेगा के जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने वीसी के माध्यम से कहा है कि अधूरे पड़े तालाबों का औचक निरीक्षण कर पूरा कराया जाए, ताकि बरसात आने पर जल संचयन हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने सोशल ऑडिट में मनरेगा में पाई गई अनियमितताओं को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सोशल ऑडिट में अनियमितता के तहत निकली रिकवरी को वसूल करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि यहां सोशल ऑडिट के दौरान 27.19 लाख रुपये की वसूली निकली थी। इस आदेश के बाद वसूली की कार्रवाई तेज की जाएगी। सिस्टम में तकनीकी वजह व गलत फीडिंग से रिजेक्ट पेमेंट को भी सही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed