फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Instructions for action on illegal abortion centers

अवैध गर्भपात केंद्रों पर कार्रवाई के निर्देश

Sun, 24 Jan 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन

सादाबाद। अलीगढ़ मंडल के संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. राजेंद्र वार्ष्णेय ने शनिवार को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने एएनएम की बैठक ली और मातृत्व सप्ताह की तैयारियों का भी जायजा लिया। इस दौरान मिली कमियों को दूर किए जाने के निर्देश भी उन्होने दिए।

संयुक्त निदेशक डॉ. राजेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि सभी गर्भवती महिलाओं की जांच और जटिलताओं की समय पर पहचान एवं संदर्भन तथा उपचार के लिए विभाग ने मातृत्व सप्ताह मनाए जाने का निर्णय लिया है। इस सप्ताह में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच कराई जाएगी। उनके वजन, ब्लड प्रेशर की जांच तथा जटिल गर्भावस्था महिलाओं को चिन्हित किया जाएगा। इसका प्रमुख उद्देश्य मातृ मृत्यु दर कम करना है। 27 जनवरी से मनाए जाने वाले इस सप्ताह के लिए सभी एएनएम को किट उपलब्ध कराई गई है। उन्होने कहा कि 10 फरवरी को डी वॉर्मिंग डे भी मनाया जाएगा, इसमें मासूम बच्चों को कीडे़ मारने वाली दवा खिलाई जाएगी। उन्होने कहा कि जिलेभर में अगर कोई गर्भपात केंद्र अवैध रूप से चल रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को निर्देशित किया जाएगा। स्थानीय चिकित्साधीक्षक यूबी सिंह को भी इनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होने कहा कि जल्द ही सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड मशीन भी लगवा दी जाएगी, जिसका लाभ मरीजों को मिलना शुरू हो जाएगा। इस मौके पर अन्य चिकित्सक भी मौजूद थे। 

--------

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed