फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Insects were crawling in the pulses of school children, created panic

Hathras News: स्कूली बच्चों की दाल में रेंग रहे थे कीड़े, देखकर मची खलबली

Wed, 31 Jan 2024 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 31 Jan 2024 01:56 AM IST
सार

हाथरस के अलीगढ़ रोड स्थित गढ़ी तमना संविलियन विद्यालय में बच्चों को बांटने के लिए दाल पहुंची, लेकिन दाल में कीड़े रेंग रहे थे। यह देख बच्चों ने शोर मचा दिया। तुरंत इसकी जानकारी शिक्षक-शिक्षिकाओं को दी गई। वह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा दाल में कीड़े रेंग रहे हैं। यह देख उनके होश फाख्ता हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत की।

विज्ञापन
Insects were crawling in the pulses of school children, created panic
तमना गढ़ी प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन की दाल में निकले कीड़े - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को किस गुणवत्ता का मिड डे मील दिया जा रहा है। इस ओर अधिकारियों का कतई ध्यान नहीं है। 30 जनवरी को शहर के अलीगढ़ रोड गढ़ी तमना में स्थित संविलियन विद्यालय में बच्चों को दी गई दाल में कीड़े निकल आए। यह देख बच्चों के होश फाख्ता हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी शिक्षिक-शिक्षिकाओं को दी। स्कूल स्टाफ द्वारा तुरंत इसकी शिकायत उच्चधिकारियों से फोन के माध्यम से कर दी।

विज्ञापन


बता दें कि बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व संविलियन विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मिड डे मील योजना के तहत प्रति दिन नि:शुल्क खाना दिया जाता है। प्रत्येक दिन का अलग-अलग मीनू बना हुआ है। हाथरस के अलीगढ़ रोड स्थित गढ़ी तमना संविलियन विद्यालय में बच्चों को बांटने के लिए दाल पहुंची, लेकिन दाल में कीड़े रेंग रहे थे। यह देख बच्चों ने शोर मचा दिया। तुरंत इसकी जानकारी शिक्षक-शिक्षिकाओं को दी गई। वह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा दाल में कीड़े रेंग रहे हैं। यह देख उनके होश फाख्ता हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत की।

विज्ञापन

विद्यार्थियों को दिए जाने वाले खाने में अगर किसी प्रकार के कीड़े पाए गए हैं तो यह गंभीर मामला है। संबंधित लोगों के खिलाफ नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी। -उपेंद्र गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed