फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Inquiry committee constituted in the case of the deaths of two newborns in Hasayan.

Hathras News: हसायन में दो नवजात की मौत के मामले में जांच समिति गठित

Sat, 12 Sep 2026 02:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Inquiry committee constituted in the case of the deaths of two newborns in Hasayan.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
हसायन सीएचसी में दो नवजात बच्चों की मौत के गंभीर मामले ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों के गंभीर आरोपों और सीएचसी पर हुए हंगामे के बाद सीएमओ डा. वेदप्रकाश ने जांच समिति का गठन किया है।
विज्ञापन

खिटौली निवासी वसुधा (27) को बुधवार देर रात प्रसव पीड़ा होने पर हसायन सीएचसी में भर्ती कराया गया था। उन्होंने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया, लेकिन कुछ देर बाद नवजात की तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि उस समय तैनात चिकित्सक मौजूद नहीं थे। गंभीर स्थिति में चिकित्सक को फोन किया गया, पर उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन

परिजन उनके कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा भी नहीं खोला गया। बच्चे को जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस लापरवाही पर गुस्साए परिजनों ने सीएचसी परिसर में हंगामा भी किया था। दूसरी घटना सासनी के गांव कटरा मलोई निवासी शिल्पी से संबंधित है। उन्हें भी प्रसव के लिए सीएचसी लाया गया था। वहां उनके बच्चे की भी मौत हो गई थी। एक ही केंद्र पर लगातार दो नवजात शिशुओं की मौत के मामले में सीएमओ डा.वेदप्रकाश ने जांच समिति गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed