फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Innova car stolen from in front of house

Hathras News: घर के सामने इनोवा खड़ी कर सो गए, सुबह कार हो गई गायब, पुलिस मामले को मान रही संदिग्ध

Mon, 11 Dec 2023 06:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 11 Dec 2023 06:24 PM IST
सार

हाथरस में सहपऊ के गांव नगला मेवा निवासी हरिकिशन ने 10 दिसंबर की रात साढ़े 10 बजे इनोवा कार को घर के सामने खड़ा किया और सब सो गए। सुबह उठकर देखा कि कार घर के सामने नहीं थी। कार आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 

विज्ञापन
Innova car stolen from in front of house
कार चोरी - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

घर के सामने या पास में गाड़ी खड़ी कर लोग घरों के अंदर सो जाते हैं। सुबह देखते हैं, तो कहीं बैटरी, तो कहीं गाड़ी ही गायब हो जाती है। ऐसा ही सहपऊ के गां नगला मेवा में हुआ। घर के सामने इनोवा खड़ी कर सो गए। सुबह उठकर देखा, तो गाड़ी ही गायब हो गई। 

विज्ञापन

 

हाथरस में सहपऊ के गांव नगला मेवा निवासी हरिकिशन ने कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने कहा है कि 10 दिसंबर की रात साढ़े 10 बजे इनोवा कार को घर के सामने खड़ी करके सब सो गए। सुबह पांच बजे जागने पर देखा कि कार घर के सामने नहीं थी। कार आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 

विज्ञापन

 

इधर, कोतवाली निरीक्षक संजय सिंह मामले को संदिग्ध मान रहे हैं। उनका कहना है कि इस व्यक्ति ने पहले भी कई गाड़ियों पर कर्ज ले रखा है। सभी गाड़ियों का कर्जा न चुकाने पर फाइनेंस कंपनी ने यह गाड़ी वापस ले ली है, फिर भी मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed