फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Innocent drowned in bucket full of water death

Hathras News: मां सुला कर गई मासूम को, करवट ले गिरा पानी भरी बाल्टी में, बुझ गया घर का चिराग

Sun, 09 Apr 2023 06:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 09 Apr 2023 06:26 PM IST
सार

मां बेटा उन्नत को चारपाई पर सुलाकर घर के काम में लग गई। घर पर आई बहन ने अपने भाई उन्नत के बारे में पूछा, तो बच्चा कहीं नहीं दिखा। मासूम चारपाई के पास पानी से भरी बाल्टी में डूबा हुआ मिला।

विज्ञापन
Innocent drowned in bucket full of water death
मृतक मासूम उन्नत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मां नौ माह के मासूम को सुलाकर गई। बच्चे ने नींद में करवट ली और पानी से भरी बाल्टी में जा गिरा। बहन ने आकर देखा तो मासूम बाल्टी में पड़ा हुआ मिला। पानी से निकाल कर मासूम को डॉक्टर के पास ले गए, पर तब तक घर का चिराग बुझ चुका था।

विज्ञापन


हाथरस में सहपऊ क्षेत्र के गांव थरौरा में मनोज कुमार बघेल की घर में ही दुकान है। वह अपनी पत्नी, चार पुत्री और एक बेटा उन्नत कुमार के साथ रहता है। शनिवार को पिता घर में बनी दुकान पर काम में लगा हुआ था। पत्नी ने बेटा उन्नत को चारपाई पर सुला दिया था। मां बेटे को सुलाकर घर के काम में लग गई। घर पर आई बहन ने अपने भाई उन्नत के बारे में पूछा, तो बच्चा कहीं नहीं दिखा। 
विज्ञापन


मासूम चारपाई के पास पानी से भरी बाल्टी में डूबा हुआ मिला। बच्चे ने सोते हुए करवट लिया होगा और वह पास में रखी पानी से भरी बाल्टी में जा गिरा होगा। पानी से निकाल कर बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह पानी भरी बाल्टी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। मृतक मासूम उन्नत चार लड़कियों के बाद पैदा हुआ था और सबका लाडला था। मासमू की मौत से घर में ही नहीं पूरे गांव में मातम छा गया। बच्चे के मां-बाप के साथ-साथ बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed