फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Injured woman dies during treatment

Hathras News: घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

Sat, 15 Feb 2025 01:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Injured woman dies during treatment
गांव भुकलारा में बृहस्पतिवार को पत्नी को उसके पति ने कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया था। महिला के शुक्रवार की सुबह आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव भुकलारा निवासी जीतू की करीब पौने तीन वर्ष पूर्व आगरा निवासी बीस वर्षीय प्रीति के साथ हुई थी। आरोप है कि चार माह पूर्व महिला को गांव का पंकज उसे अपने साथ ले गया था। डेढ़ माह पूर्व ही पंकज के साथ गांव में रहने के लिए आ गई। इसपर जीतू ने बृहस्पतिवार को शौच के लिए जाते समय प्रीति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके साथ जा रही दूसरी महिला भी चोटिल हो गई। पति ने प्रीति पर कुल्हाड़ी से कई बार किए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए आगरा भेज दिया। जहां शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात को पंकज की तहरीर पर पति जीतू के खिलाफ हत्या के प्रयास करने का रिपोर्ट दर्ज कर लिया था। मामले में सीओ हिमाशु माथुर ने बताया है कि अब मुकदमा हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed