फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   injured in road accident, Innocent child burnt by tea

Hathras: ट्रेन की चपेट और ईको कार-बाइक टक्कर में दो घायल, चाय से झुलसा मासूम

Sun, 01 Sep 2024 06:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 01 Sep 2024 06:17 PM IST
सार

मधुगढ़ी रेल फाटक के निकट रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति घायल हो गया। आगरा रोड पर एमजी पॉलिटेक्निक के निकट बाइक सवार को ईको कार ने टक्कर मार दी।हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के खातीखाना निवासी देवांश चाय से झुलस गया।

विज्ञापन
injured in road accident, Innocent child burnt by tea
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात घायल हो गया। ईको कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे युवक घायल हो गया। एक मासूम चाय से झुलस गया। 

विज्ञापन


मधुगढ़ी रेल फाटक के निकट रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक उसके उपचार में जुट गए। घायल अपनी पहचान बताने की हालत में नहीं था। 
विज्ञापन


आगरा रोड पर एमजी पॉलिटेक्निक के निकट बाइक सवार गौरव निवासी नगला भोजा थाना सदर कोतवाली को ईको कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर चिकित्सक ने उसे घर भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के खातीखाना निवासी देवांश चाय से झुलस गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed