फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Inhalation of the carnivorant in the sun

कराहती प्रसूता को धूप में बैठाया

Tue, 08 Aug 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Tue, 08 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Inhalation of the carnivorant in the sun
प्रसूता - फोटो : Amar Ujala
जिला महिला अस्पताल में आठ महीने की गर्भवती महिला के इलाज में जब लापरवाही बरती गई तो परिजनों ने सदर विधायक हरिशंकर माहौर को फोन लगा दिया। विधायक जब अस्पताल पहुंचे तो मरीजों का बुरा हाल देख उनका पारा चढ़ गया। विधायक ने केबिनों से नदारद होने पर डॉक्टरों को जमकर लताड़ा। सीएमओ कार्यालय परिसर में खाद्य एवं औषधि विभाग की अभिहित अधिकारी श्वेता सैनी की गैरमौजूदगी पर नाराजगी जताई। विधायक का कहना है कि वह स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे।  
विज्ञापन


विधायक का कहना है कि महिला अस्पताल ने प्रसूता के उपचार में घोर लापरवाही बरती। अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं होने की बात कहकर महिला को जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां महिला को ऑक्सीजन तो चढ़ा दी गई, लेकिन उसे धूप में बैठाए रखा, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। विधायक ने महिला अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं होने की बात पर हैरानी जताई और जिला अस्पताल के स्टाफ की संवेदनहीनता पर भी आश्चर्य जताया। जिसने जिंदगी की जंग लड़ रही गर्भवती महिला को धूप में बैठा दिया। महिला अस्पताल की सीएमएस से नाराजगी जताने   के बाद विधायक सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन


यहां 12 बजे भी कई डॉक्टर अपने केबिनों से नदारद मिले। विधायक ने हाजिरी रजिस्टर उठाया और इस पर लिख दिया कि 12 बजे तक ज्यादातर डॉक्टर केबिन में नहीं थे। इस पर सीएमएस डॉ. आईवी सिंह और दूसरे डॉक्टर दौड़े-दौड़े विधायक के पास पहुंचे और अस्पताल में डॉक्टरों की कमी का रोना रोने लगे। विधायक ने कहा कि उन्हें कई मरीजों ने अस्पताल में दवाएं नहीं मिलने की शिकायत की है, जबकि सरकार ने दवाओं के बजट में कोई कमी नहीं की है। जिला अस्पताल का हाल जानने के बाद विधायक सीएमओ कार्यालय पहुंच गए। यहां दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाए जा रहे थे। पहली मंजिल पर एफडीए की डीओ श्वेता सैनी विधायक को जब नहीं मिलीं तो उनका पारा चढ़ गया। विधायक ने कहा कि डीओ की कई शिकायतें उन्हें मिली हैं। विधायक का कहना है कि उनको पता चला है कि डीओ अक्सर अपने कार्यालय में नहीं रहतीं और केवल छापेमारी के समय ही दिखाई देती हैं। विधायक ने सैनी पर जानकर व्यापारियों को परेशान करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed