फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Information given about city development plans at Smart City Summit

स्मार्ट सिटी सम्मिट में शहर के विकास की योजनाओं की दी जानकारी

Fri, 27 Sep 2019 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Information given about city development plans at Smart City Summit
बंगलूरू में बजा हाथरस के कामों का डंका
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी समिट में शहर की विकास योजनाओं की हुई सराहना, चेयरमैन का किया जोशीला स्वागत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बंगलूरू में होने वाली स्मार्ट सिटी समिट में हाथरस नगर पालिका को प्रतिभाग करने का मौका मिला, यह सौभाग्य की बात है। यहां कराए गए उत्कृष्ट कार्यों को लेकर नगर पालिका की सराहना की गई। यूपी से उत्कृष्ट कार्यों के लिए दो शहरों को चुना गया था, जिनमें से एक हाथरस शहर है। यह गौरव की बात है। यह बातें नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने बंगलूरू में आयोजित हुए स्मार्ट सिटी समिट कार्यक्रम में शामिल होकर लौटने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में अभी कोई भी शहर स्मार्ट सिटी के मानक पर खरा नहीं उतरा है। इस वजह से स्मार्ट सिटी घोषित नहीं किया गया है। स्मार्ट सिटी बनाने के मानक को पूरा करने के लिए सरकार की ओर से प्रयास जारी है। इस समिट में नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के काम की काफी तारीफ की गई और इनके बड़े आयोजन में उनका स्वागत कर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छोटे शहरों में नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा कराए जा रहे सफाई कार्यों, पेेयजल वितरण, पर्यावरण की सुरक्षा, ग्रीन बेल्ट जैसे विकसित किए जाने संबंधी कार्य के चलते नगर पालिका को स्मार्ट सिटी समिट में शामिल होने का मौका मिला है। उन्होंने बताया कि समिट में कूड़ा प्रबंधन, सड़क निर्माण, पेयजल, भवन निर्माण के लिए आधुनिक तरीके से कार्य कराए जाने के बारे में जानकारी दी गई। समिट में हर समस्या के स्थायी निस्तारण के लिए कार्ययोजना बनाने केनिर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि समस्याओं के स्थायी निस्तारण को लेकर अब कार्ययोजना तैयार की जाएंगी, ताकि शहर के लोगों को समस्याओं से निजात मिल सके। कार्यक्रम से लौटने के बाद नगर पालिका के सभासदों और अन्य लोगों ने पालिका चेयरमैन का स्वागत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed