फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Informal launch of Kursanda CHC, treatment of 150 patients on the first day

कुरसंडा सीएचसी का हुआ अनौपचारिक शुभारंभ, पहले दिन 150 मरीजों का किया उपचार

Thu, 17 Jun 2021 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Informal launch of Kursanda CHC, treatment of 150 patients on the first day
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

करीब डेढ़ साल के लंबे इंतजार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसंडा का बुधवार को अनौपचारिक रूप से शुभारंभ कर दिया गया। आयुष चिकित्सक डॉ. जगदीश प्रसाद और फार्मासिस्ट चंद्रशेखर ने कार्यभार गृहण कर लिया। पहले दिन करीब 150 मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा दी गई। सीएचसी के खुलने से ग्रामीण काफी खुश नजर आए। ग्रामीणों का कहना था कि अब उन्हें सादाबाद या हाथरस दवा लेने नहीं जाना पड़ेगा।
सीएचसी का अनौपचारिक शुभारंभ सादाबाद सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विधिवत रूप से उद्घाटन किया जाएगा, जिसके बाद अन्य सीएचसी की तरह ही इस सीएचसी पर भी सभी तरह की स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों अंचल के लोगों को मिल सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के अधिकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति काफी गंभीर हैं। सीएचसी पर बृहस्पतिवार से कोविड टीकाकरण भी शुरू किया जाएगा। यहां गर्भवती महिलाओं की जांच भी जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल, सीएचसी से गंभीर मरीजों को सादाबाद सीएचसी पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान पति रूपेंद्र सिंह नंबरदार ने मांग की कि यहां कम से कम दो डॉक्टर होने चाहिए और सभी सुविधाएं मरीजों को मिलनी चाहिए, जिससे सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। कोल्ड चेन प्रभारी जुगेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पहले दिन करीब 150 लोगों का उपचार किया गया है। इस मौके पर डॉ. प्रेमपाल शर्मा भी मौजूद रहे।

अमर उजाला में खबर छपते ही सीएचसी पर पहुंचे ग्रामीण
बुधवार को कुरसंडा सीएचसी के अनौपचारिक शुभारंभ की अमर उजाला में खबर छपते ही सुबह से ही काफी ग्रामीण कुरसंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए और सीएचसी के खुलने और चिकित्सकों के आने का इंतजार करने लगे, जैसे ही चिकित्सक सीएचसी पर पहुंचे तो उनकी बांछे खिल गईं। मरीजों का उपचार चिकित्सकों ने शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed