फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Indonesian girl and Indian soldier fell in love both got married

Hathras News: इंडोनेशियन बाला और इंडियन फौजी में हुआ प्यार, गृहस्थी के रथ पर दोनों हुए सवार

Fri, 10 Mar 2023 09:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 10 Mar 2023 09:07 PM IST
सार

साल 2015 में सोशल मीडिया पर जय की मुलाकात इंडोनेशिया की कैमलिया हर्तान्तो से हुई। जय को एटीट्यूड वाली कैमलिया ने शुरू में कोई रिस्पांस नहीं दिया। दो साल बाद कैमलिया ने जय को रिप्लाई किया। दोनों में बातें शुरू हुईं और प्यार हो गया।

विज्ञापन
Indonesian girl and Indian soldier fell in love both got married
जय और कैमलिया की शादी पर गिफ्ट देते दोस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर सादाबाद के जवान की इंडोनेशिया की डेंटिस्ट से मुलाकात हुई। लड़की की ओर से कोई रिस्पांस नहीं मिला। दो साल बाद रिप्लाई आया और बातें प्यार में बदल गईं। दोनों का प्यार परवान चढ़ा और लड़की भारत मिलने आ गई। दोनों ने एक होने का निर्णया लिया। इंडोनेशिया में विवाह करने के बाद हिंदू रीति रिवाज से हाथरस में मथुरा रोड के गेस्ट हाउस में शादी कर ली। देशी दूल्हे की विदेशी दुल्हन जब गांव पहुंची, तो सब देखते ही रह गए।

विज्ञापन


सादाबाद के गांव नौगांव निवासी जय नारायण कोच्चि में नौसेना में तैनात थे। साल 2015 में सोशल मीडिया पर जय की मुलाकात इंडोनेशिया की कैमलिया हर्तान्तो से हुई। जय को एटीट्यूड वाली कैमलिया ने शुरू में कोई रिस्पांस नहीं दिया। दो साल बाद कैमलिया ने जय को रिप्लाई किया। दोनों में बातें शुरू हुईं और प्यार हो गया। एक साल बाद कैमलिया भारत आई। 
विज्ञापन


कैमलिया से मिलने के बाद दोनों में प्यार और गहरा हो गया। दोनों ने मिलकर शादी करने का फैसला लिया। 11 फरवरी को जय और कैमलिया ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में कैथोलिक चर्च में वहां के रीति रिवाज से विवाह किया। अब 9 मार्च को मथुरा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में दोनों रे हिंदू रीति रिवाज से विवाह कर लिया। विवाह से परिजन बेहद खुश हैं। गांव में विदेशी दुल्हन की चर्चा है। देशी दूल्हा और विदेशी दुल्हन की शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed