फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Independent Umashankar Gupta won from Ward 1 by breaking the caste equation

जातीय समीकरण तोड़ वार्ड 1 से जीते निर्दलीय उमाशंकर गुप्ता

Tue, 04 May 2021 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Independent Umashankar Gupta won from Ward 1 by breaking the caste equation
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

ठाकुर लोधी बाहुल्य क्षेत्र में बनिया समाज के उमाशंकर गुप्ता ने बाजी मार ली है। जिला पंचायत चुनाव में दो बार महज 200 वोटों के अंतर से हारने वाले उमाशंकर ने इस बार जातीय समीकरण को ध्वस्त कर शानदार जीत हासिल की है। वे दो बार प्रधान भी रह चुके हैं। इस बार उनका मुकाबला, भाजपा, सपा व बसपा समर्थित प्रत्याशियों से था। लेकिन कोई उनसे पार नहीं पा पाया।
भट्ठा स्वामी उमाशंकर गुप्ता शुरू से ही वाजीदपुर में रह कर राजनीति करते रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने लोगों के सुख दुख में भागीदारी बनकर क्षेत्र में अपने आप को प्रतिष्ठित किया। जो भी उनके पास आया उसकी हर संभव मदद की। खेल खेल में वह वाजीदपुर से पहली बार प्रधान बन गए। उनके नेकदिली और कार्यों की वजह से जनता ने उन्हें दूसरी बार भी प्रधान बनाया। इस बार उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी की हैसियत से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इस जीत पर गुप्ता का कहना है कि जनता ने जो विश्वास उनमें व्यक्त किया है उस पर हमेशा की तरह खरा उतरूंगा। मैं बिकाऊ नहीं हूं उनका नारा जनता ने पसंद किया। मंगलवार को गांव महमूदपुर, रायपुर टप्पा, ईसेपुर में जनता ने उनका अभिनंदन तथा स्वागत किया। मौके पर सत्यप्रकाश शर्मा, राजकुमार शर्मा, कालीचरन सिंह, अमित शर्मा, अशोक कुमार, प्रेमचंद्र शर्मा, रामबाबू सिंह, सुरेंद्र सिंह, आशू पाठक, कृष्णा पाठक, हरीश वशिष्ठ, विष्णु शर्मा, आनंद शर्मा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed